IAS kya hai & Full Form kya hai? आईएएस का फुल फॉर्म क्या है? IAS कैसे बनें [2023]

 आज के इस लेख में हम आपको IAS का फुल फॉर्म क्या होता है ?(IAS ka full form kya hai ) और IAS क्या होता है ?आईएएस कैसे बनें और IAS के लिए कौनसी परीक्षा देनी होगी तथ कितनी आयुसीमा होनी चाहिए ? इन सब के बारे में जा रहे हैं। इससे सम्बंधित जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

आईएएस का पद सबसे ऊँचा और जिम्मेदारियों से भरा हुआ पद होता है।आईएएस बनना कई छात्रों का सपना होता है और इसकी परीक्षा भी कोई आसान नहीं होती है। कड़ी मेहनत और लगन से ही इस पद को प्राप्त किया जा सकता है, मगर कुछ ही लोगों का यह सपना पूरा हो पाता है। लाखों स्टूडेंट इस परीक्षा को देते हैं किन्तु कुछ ही स्टूडेंट इस पद को प्राप्त कर पाते हैं।

आईएएस का फुल फॉर्म क्या है – Full Form of IAS in Hindi

IAS का फुल फॉर्म ‘Indian Administrative Service’ होता है। हर साल UPSC हर साल लगभग 24 सेवाओं के लिए परीक्षा आयोजित करता है जिसमें IAS, IPS, IRS आदि शामिल हैं। यूपीएससी में आईएस परीक्षा पास करने के बाद, आपको District Magistrate (DM), SDM आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जाता है। कई अन्य पद हैं जो आप IAS exam पास करने के बाद प्रत्येक आईएएस अधिकारी का कार्य उनके संबंधित क्षेत्रों में दिया जाता है।

आपको बता दें की 1922 से भारतीय सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Examination) भारत में भी आयोजित होने लगी, पहले इलाहाबाद में और बाद में दिल्ली में संघीय लोक सेवा आयोग की स्थापना के साथ यह परीक्षा आयोजित करती है। इसके कठिनाई स्तर और Competition को देखते हुए, ग्रेजुएशन करने के बाद युवाओं के लिए एक बड़ा आकर्षण रही है। IAS को भारत में सबसे अच्छे अध्ययनों में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए हर साल लाखों छात्र परीक्षा देते हैं लेकिन कुछ ही चुने जाते हैं।

Indian Administrative Service (IAS) क्या होता है ?

IAS को हिंदी में भारतीय प्रशासनिक सेवा कहा जाता है भारतीय प्रशासनिक सेवा के तहत जिला का कलेक्टर बनाया जाता है. जिसे हम डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के नाम से जानते हैं। DM डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट का ही शार्ट फॉर्म होता है। यही डीएम पूरे जिले (डिस्ट्रिक्ट) के प्रशासनिक अधिकारी होते हैं आपको बता दें की जिले के सर्वोच्च अधिकारी डीएम कहे जाते हैं। IAS एक रिस्पेक्टेबल जॉब होती है जिसमे आपके कार्य करने के तरीकों और आपके व्यक्तित्व का बहुत बड़ा योगदान होता है।आईएएस बनने के लिए यूपीएससी (सिविल सर्विसेज) की परीक्षा देनी होती है जिसे पास करके अच्छे रैंक को हासिल करने के बाद ही स्टूडेंट को आईएएस की पोस्ट मिलती है।

IAS Officer कौन बन सकता है?

आईएएस बनने के लिए योग्यता

आईएएस योग्यता को लेकर छात्र कंफ्यूज रहते हैं। आपका आज कंफ्यूजन दूर हो जाएगा। सरल एवं सुगम भाषा में पढ़ें तथा समझें।

शिक्षा

अभ्यर्थियों को किसी भी विषय में मान्यता-प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री (ग्रेजुएशन) प्राप्त किया हो या जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के अंतिम ईयर में है वह भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

किसी भी व्यावसायिक तथा तकनीकी जैसे एम बी बी एस, बीटेक, एग्रीकल्चर व कंप्यूटर आदि डिग्री धारक भी इस परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं। क्या आपने कभी आईएएस टॉपर के लिस्ट को चेक किया है?

राष्ट्रीयता

भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा भारतीय पुलिस सेवा के लिए, उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

आयु सीमा

सामान्य- एक उम्मीदवार के लिए अधिकतम उम्र 32 वर्ष है।

ओबीसी- उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है।

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति- एक उम्मीदवार के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष है।

शारीरिक रूप से विकलांग

उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु

सामान्य 42 वर्ष

ओबीसी 45  वर्ष

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति 47 वर्ष। ।

सिविल सेवा परीक्षा कितने चरणों में होता है (Stage of IAS Exam)

सिविल सेवा परीक्षा (CSE Examination) तीन चरणों में आयोजित की जाती है। पहले नंबर पर आपको प्री क्लियर करना होगा। प्री-क्लियरिंग के बाद ही आप मेन्स में बैठ सकते हैं। मेन्स के बाद इंटरव्यू देना होता है। प्रारंभिक परीक्षा में 2 compulsory paper होते हैं। जनरल एबिलिटी टेस्ट (GATT) और सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT). IAS परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective type) के होंगे। आप IAS Exam के लिए आवेदन के समय जिस भाषा का चयन करेंगे आपका exam उसी माध्यम में होगा। ये कुल 400 अंकों के पेपर हैं।

IAS मुख्य परीक्षा को दो प्रकारों में बांटा गया है Qualifying exam और Merit Exam. मेरिट के 7 पेपर होते हैं, जो सभी 250-250 अंकों के होंगे। यानी पेपर कुल 1750 अंक का होगा। सभी पेपर 3-3 घंटे के होंगे। मेन्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को Interview/Personality Test के लिए बुलाया जाता है।

सिविल सर्विस परीक्षा में, आईएएस के अलावा कौन-कौन सा पोस्ट होता है?

आईएएस की तैयारी कैसे करें यह एक बड़ा जटिल प्रश्न है आपको थोड़ा धैर्य रख कर पढ़ना होगा।

हिंदी में Indian Administrative Service ( IAS) भारतीय प्रशासनिक सेवा कहते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सर्विस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। सिविल सर्विस परीक्षा चयनित उम्मीदवार को इन पदों पर नियुक्ति मिलती है।

1.      भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)

2.      भारतीय पुलिस सेवा (IPS)

3.      भारतीय वन सेवा (IFS)

4.      भारतीय विदेश सेवा (IFS)

5.      भारतीय राजस्व सेवा (IRS) – Income Tax

6.      भारतीय राजस्व सेवा (IRS) – Customs &

7.      केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)

8.      भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS)

9.      भारतीय रक्षा संपदा सेवा (IDES)

10.   भारतीयआर्थिक सेवा (IES)

11.   भारतीय आयुध निर्माणी सेवाएं (IOFS)

12.   भारतीय डाक एवं तार लेखा एवं वित्त सेवा (IP&TAFS)

13.   भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS)

14.   भारतीय रेलवे ट्रैफिक सेवा (IRTS)

15.   भारतीय सूचना सेवा (IIS)

16.   भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS)

17.   रेलवे सुरक्षा बल (RPF)

18.   केंद्रीय सचिवाल्य सेवा

19.   रक्षा सचिवालय सेवा

20.   संघ शासित प्रदेश प्रशासनिक सेवा

21.   संघ शासित प्रदेश पुलिस सेवा

22.   राज्य सेवाएं

23.   राज्य प्रशासनिक सेवा

24.   राज्य पुलिस सेवा

25.   राज्य वन सेवा

26.   लोक सेवा विभाग,आदि।

IAS Officer का वेतन (Salary) कितना होता है?

एक आईएएस अधिकारी का मूल प्रति माह वेतन 56,100 रुपये से शुरू होता है। इसके अलावा, आईएएस अधिकारियों को Travel allowance और महंगाई भत्ता सहित कई अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं।  कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक IAS अधिकारी का कुल वेतन 1 लाख रुपये प्रति माह से अधिक होता है। और यह कैबिनेट सचिव  के लिए 2,50,000 रुपये तक जा सकता है।

एएस की परीक्षा में कितने बार शामिल हो सकते हैं

IAS का परीक्षा देने के लिए आपको किसी भी विषय या स्ट्रीम में स्नातक होना चाहिए। सामान्य छात्रों के लिए आपकी आयु 21 से 32 वर्ष होनी चाहिए और इस श्रेणी के छात्र केवल 6 बार ही यह परीक्षा दे सकते हैं। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए और इस श्रेणी के छात्रों के लिए कोई परीक्षा प्रयास सीमा नहीं है, आप कई बार परीक्षा दे सकते हैं। ओबीसी की आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए और इस श्रेणी के छात्र परीक्षा के लिए 9 बार प्रयास कर सकते हैं।

IAS Exam के लिए आवेदन करें।

IAS Exam के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद अब बारी है यह पता करने की IAS Exam के लिए आवेदन कैसे करें? आइए IAS Exam Online Application Form 2021 Steps जानते हैं।

1.      सबसे पहले UPSC का ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं।

2.      वहां Apply Online टैब पर क्लिक करें।

3.      अब ”Online Application for Various Examinations’‘ पर क्लिक करें।

4.      वहां पर Civil Services (Preliminary) Examination चुनें।

5.      IAS Exam रजिस्ट्रेशन करें। वहां आपसे Educational Qualification, Personal Details अथवा पता पूछा जाएगा।

6.      एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।

7.      अपना फोटो, सिग्नेचर और Identity Card अपलोड करें।

8.      Declaration को Accept करें।

9.      डिटेल चेक करें और सबमिट पर क्लिक करें।

10.   अब आप IAS Exam के लिए Apply कर चुके हैं। भविष्य में Reference के लिए इसका Print Out ले लें।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post